Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

चिन्मय अमृत भारत यात्रा पर निकले स्वामी डॉ. मित्रानंद का बस्ती टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत
बस्ती 31 अगस्त 2026।
चिन्मय अमृत भारत यात्रा पर निकले पूज्य संत स्वामी चिन्मयानंद के शिष्य स्वामी डॉ. मित्रानंद का सोमवार को बस्ती टोल प्लाजा पर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर स्वामी डॉ. मित्रानंद का अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्वागत कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुनील चौधरी के नेतृत्व में किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी स्वागत के लिए टोल प्लाजा पर पहुंचे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संतों की यात्राएं समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी डॉ. मित्रानंद की चिन्मय अमृत भारत यात्रा के माध्यम से आध्यात्मिक एवं मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार रंजन, गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. ध्रुव कुमार, धर्मेंद्र चौरसिया, विश्व हिंदू परिषद के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय जनसंपर्क प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष डॉ. लाल जी आजाद, जिलाध्यक्ष बस्ती डॉ. नंद किशोर चौहान, डॉ. रितिन सिंह, डॉ. संतोष दूबे सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
स्वामी डॉ. मित्रानंद के पहुंचने पर टोल प्लाजा परिसर कुछ समय के लिए भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में बदल गया। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी यात्रा के सफल, सुरक्षित और मंगलमय होने की कामना की।
NGV PRAKASH NEWS