
Gyan Prakash Dubey
इनामिया अपराधी रोहित पाण्डेय गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
थाना हरैया पुलिस को बड़ी सफलता, 25000 रुपये का इनाम था घोषित
बस्ती, 21 मई 2025 |
जनपद बस्ती की हरैया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हरैया क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 107/25 में वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी और शातिर अपराधी रोहित पाण्डेय पुत्र मृदुल पाण्डेय, निवासी बड़हर खुर्द थाना हरैया जनपद बस्ती को पुलिस ने उसके साथी आकाश पटवा पुत्र श्यामलाल पटवा निवासी कोतवालपुर अमोढा थाना छावनी जनपद बस्ती के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि यह गैंग लोगों को डराने धमकाने के लिए घरों पर चढ़कर फायरिंग कर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता है
उन्होंने कहा कि पुलिस के रडार पर अभी काफी लोग हैं पुलिस उनकी जांच कर रही है और हम उनके गैंग को समाप्त कर क्षेत्र के लोगों अंदर पुलिस का विश्वास बढ़ा कर शांति की स्थापना करेंगे |
पुलिस टीम ने दोनों को आज पूर्वान्ह लगभग 11:30 बजे एक विशेष अभियान के तहत पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से दो अवैध तमंचे — एक 315 बोर, एक 12 बोर — तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने इलाके में सक्रिय आपराधिक गिरोह पर करारा प्रहार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त रोहित पाण्डेय के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उस पर विभिन्न जिलों में दर्ज 12 आपराधिक मुकदमे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति का प्रमाण हैं। इनमें चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराएं शामिल हैं।
अभियुक्त के विरुद्ध अनेक जिलों में मुकदमे पंजीकृत है जिनकी पुलिस जांच कर रही है, उनमें से प्रमुख हैं..
थाना कैन्ट अयोध्या व कोतवाली अयोध्या में धारा 379, 411, 420, गैंगस्टर एक्ट
थाना दुबौलिया में धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट
थाना कोतवाली नगर अयोध्या व थाना हरैया व परसरामपुर में बीएनएस की धाराएं
कुल 12 मुकदमों में संलिप्तता, जिनमें कई गैर-जमानती हैं
पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी के दौरान
01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस
01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 जिंदा कारतूस बरामद हुआ |
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह
उपनिरीक्षक रूदल बहादुर सिंह
हेड कांस्टेबल सौरभ त्रिपाठी, वरुण राय,
कांस्टेबल योगेश यादव, राजेश कुमार, विश्वजीत विश्वकर्मा शामिल रहे|
थाना हरैया पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ इनामी अपराधी की गिरफ्तारी में कामयाब रही, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम भी साबित हुई है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना पत्र देने की घोषणा की है।
NGV PRAKASH NEWS

