दो चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS


लालगंज पुलिस को बड़ी सफलता, दो चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

बस्ती, 02 सितम्बर। थाना लालगंज पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

प्रभारी निरीक्षक लालगंज दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कुदरहा मार्ग स्थित बगही मोड़ से अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र शिवमूरत चौधरी निवासी झलहनिया, थाना वाल्टरगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से बरामद पहली बाइक UP51AE9653 बजाज प्लैटिना थाना लालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 227/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित है। दूसरी बाइक UP51AH6578 हीरो HF डीलक्स, जो दिनांक 30.08.2026 को गांव झलहनिया से चोरी हुई थी, थाना रुधौली के मु0अ0सं0 173/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है।

पुलिस ने दोनों मुकदमों का सफल अनावरण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी के साथ उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह, उ0नि0 राय साहब यादव, हे0का0 ओमप्रकाश गुप्ता, पवनेश कुमार सिंह, श्रवण कुमार यादव और बीरवल यादव शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *