
जी.पी. दुबे
97210 711 75
मदरसे के नाम पर चंदा मांगने आए व्यक्ति नें किया मासूम के साथ छेड़छाड़
अयोध्या 25 अगस्त 24..
मदरसे के नाम पर चंदा मांग रहे व्यक्ति पर 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण और उसके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है |
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण तथा छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे व्यक्ति को जेल भेज दिया |
प्राप्त खबर के अनुसार थाना रौनाही क्षेत्र में थाना इनायत नगर के उछाह पाली का रहने वाला इसरार अहमद शाहगंज वारसिया मदरसा के नाम पर चंदा मांग रहा था |
वह उस मुस्लिम परिवार के घर 25 रूपये का चंदा लेकर उसके बाद मासूम 6 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर घर से लगभग 300 मीटर दूर बाग में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा |
परिजनों द्वारा बच्ची की खोज की जाने लगी और बच्ची मिली तो उसने अपने साथ हुई हरकत को परिजनों को बताया |
इस पर गांव वालों ने उसे व्यक्ति को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया |



