नगर पुलिस व एसओजी टीम नें मोबाइल व नगदी चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम में मोबाइल और नगदी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

बस्ती, 3 सितंबर 2026।

जन्माष्टमी के पहले नगर पुलिस व एस ओ जी की टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुये भीड़ भाड़ में मोबाइल व रूपये चुराने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को चोरी के सामान सहित पकड़ा है |

बताते चलें कि हरीश द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान फुटहिया चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के मोबाइल फोन व नगदी चोरी करने वाले गिरोह का नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात चोरी के मोबाइल फोन, 7,700 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त 2026 को फुटहिया चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन और नगदी चोरी की गई थी। मामले में थाना नगर में मुकदमा अपराध संख्या 237/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत नें घटना के अनावरण के लिए नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 2 सितंबर को संसारपुर शहीद स्मारक के आगे घेराबंदी की। दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी के सात मोबाइल फोन और 7,700 रुपये बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पारसनाथ जायसवाल (40) निवासी बेतवा, थाना छपिया, गोंडा; संतोष बाजपेई (38) निवासी करतार नगर, भजनपुरा, दिल्ली; सुनील कुमार (38) निवासी चुडियाला, थाना खरखोदा, मेरठ, हाल निवासी नया उस्मानपुर, दिल्ली; राकेश कुमार (30), समर (20) और सत्यम कुमार (20), निवासी शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर, अंबेडकरनगर के रूप में हुई है।

भीड़ में बनाते थे लोगों को निशाना

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल फोन चोरी करते थे और चोरी का सामान आपस में बांट लेते थे। बाद में मोबाइल फोन बेचकर मिलने वाली रकम से अपना जीवन-यापन करते थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से भी अलग-अलग थानों में चोरी, आबकारी अधिनियम, मारपीट, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। राकेश कुमार के खिलाफ सबसे अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं, जबकि समर के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना नगर के प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, फुटहिया चौकी प्रभारी शैलेश कुमार यादव सहित थाना नगर और एसओजी की पुलिस टीम शामिल रही।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की कार्रवाई भी की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *