Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कासगंज जिला न्यायालय में कड़ी सुरक्षा, एसपी ने लिया जायजा
कासगंज, 12 सितंबर 2026।
राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर कासगंज जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शनिवार को बड़ी संख्या में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आमजन के न्यायालय परिसर में पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह ने पुलिस बल के साथ जिला न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूरी तरह से चेकिंग करने के बाद ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा किसी भी असामान्य गतिविधि की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने परिसर में सघन चेकिंग और सतर्क निगरानी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरे के माध्यम से न्यायालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, प्रभारी निरीक्षक सोरों जगदीश चन्द्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
NGV PRAKASH NEWS