आधी रात अचानक कोतवाली पहुंचे एस पी.?…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अर्द्ध रात्रि में पुलिस अधीक्षक कासगंज ने कोतवाली का किया आकस्मिक निरीक्षण, अभिलेखों और सीसीटीवी व्यवस्था को परखा

कासगंज, 15 सितंबर 2026।

पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह ने 14/15 सितंबर 2026 की अर्द्ध रात्रि को कोतवाली कासगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक हुए निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में भी सक्रियता देखने को मिली।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले आगंतुक रजिस्टर की जांच की। इसके बाद थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर (एचएस) रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। अभिलेखों में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के साथ ही सभी रिकॉर्ड को अद्यावधिक रखने और उनके रख-रखाव की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा बंदीगृह का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया कि रात्रि के समय किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से थाने में न बैठाया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और अभिलेखों को नियमानुसार दुरुस्त रखने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *