मंडलायुक्त ने राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

कर-करेत्तर राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश, लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

बस्ती, 22 सितंबर 2026।

कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा को लेकर मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मण्डल के विभिन्न जनपदों में कर एवं करेत्तर राजस्व की वसूली, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति, लंबित राजस्व वादों तथा शासन की प्राथमिकताओं से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

निर्धारित राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश

मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से विभागवार राजस्व प्राप्तियों और वसूली की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा लंबित प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों की अधिकारी नियमित रूप से समीक्षा करें। जिन क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, वहां विशेष प्रयास किए जाएं। शासकीय देयों की वसूली में तेजी लाने और राजस्व वसूली की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

उप निदेशक मंडी से संतोषजनक जवाब न मिलने पर स्पष्टीकरण के निर्देश

बैठक के दौरान उप निदेशक मंडी द्वारा दिए गए जवाब को संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मण्डलायुक्त ने उन्हें स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप परिणाम सुनिश्चित करने को कहा।

लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर

बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों, पुराने प्रकरणों के निस्तारण, तहसीलवार राजस्व वसूली तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त किए जा रहे कर एवं करेत्तर राजस्व की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य से जुड़े राजस्व मामलों में पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व संबंधी सेवाओं और कार्यों का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों को शीघ्रातिशीघ्र नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए।

मंडल स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर जिलाधिकारी (वि. एवं रा.) ज्ञान चन्द्र गुप्ता, सत्य प्रकाश, गौरव श्रीवास्तव, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी संजय कुमार बाजपेयी, विनय कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, वन संरक्षक डा. रंगाराजू टी., उपायुक्त राज्य कर महेश चन्द, उप महानिरीक्षक निबन्धन शशिभानु मिश्र, उपायुक्त आबकारी एस.पी. पाण्डेय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन, आरटीओ सुरेश कुमार, उप निदेशक प्रशासन मण्डी परिषद ज्योति यादव, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत खालिद सिद्दीकी, सहायक आयुक्त खाद्य राजेन्द्र सिंह, सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल, खान अधिकारी प्रशान्त यादव, मुकेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिडको रमेश बहादुर शाही, अधिशासी अभियंता जल निगम प्रमोद कुमार गौतम, गन्ना विकास निरीक्षक कमलेश तथा प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहित मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *