आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बस्ती, 22 सितंबर 2026।

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण को लेकर सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जनतादर्शन के प्रकरणों पर विशेष सतर्कता

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जनतादर्शन से संबंधित प्रकरणों की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाती है। ऐसे मामलों के निस्तारण में अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कड़ी मेहनत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कारण जनपद की स्थिति संतोषजनक स्तर पर पहुंची है। वर्तमान में जनपद की स्थिति 56 प्रतिशत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ता से फीडबैक प्राप्त करें और उसके आधार पर प्रकरण का निस्तारण कराएं।

शिकायतकर्ता से बात करना संतुष्टिजनक निस्तारण का पहला चरण

मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि शिकायतकर्ता से बातचीत करना संतुष्टिजनक स्थिति का प्रथम सोपान है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरण के निस्तारण के दौरान जीपीएस लोकेशन वाली फोटो के साथ शिकायतकर्ता की फोटो भी अपलोड की जाए। इसके साथ ही निस्तारण से संबंधित संतुष्टि आख्या भी पोर्टल पर अपलोड की जाए।

विभागवार शिकायतों और लंबित मामलों की समीक्षा

बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण और लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर उपलब्ध अद्यतन आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, पीडी आनंद गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीपीआरओ धनश्याम सागर, एलडीएम आर.एन. मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, एआरएम रोडवेज कल्पना श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, एई हरेराम, अधिशासी अभियंता विद्युत सुभम पाण्डेय, सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, ईडीएम सौरभ द्विवेदी, तहसीलदार सदर, हर्रैया, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव तथा खंड विकास अधिकारीगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *