घमंड भाजपा को तथा राम विरोध इंडी को ले डूबा -किसने कहा यह

जी.पी. दुबे
97210 711 75

भगवान राम का न्याय पर विचित्र है जो 2024 में देखने को मिला -किसने कहा

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना चाहते हुए कहा कि भगवान का न्याय सब पर भारी होता है चुनाव में भी यही दिखा।
इंद्रेश कुमार ने भाजपा को इशारों-इशारों में अहंकारी और इंडी गठबंधन को राम विरोधी कहा। आरएसएस नेता ने कहा कि जिन्हें अहंकार आ गया था उनको प्रभु ने सबसे बड़ी पार्टी तो बनाया लेकिन पूरा हक नहीं दिया |
मोहन भागवत के बाद इंद्रेश कुमार नें भी भाजपा पर इशारों इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में अहंकार आने की कही बात।
लोकसभा चुनाव में आए नतीजों के बाद भाजपा निशाने पर है। चुनाव में बहुमत से दूर रही भाजपा को लेकर अब मोहन भागवत के बाद आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने बड़ा बयान दिया। इंद्रेश कुमार ने भाजपा को इशारों-इशारों में अहंकारी और इंडी गठबंधन को राम विरोधी कहा।
उन्होंने कहा कि प्रभु राम सभी के साथ न्याय करते हैं। उनका न्याय बहुत विचित्र है, जो 2024 के चुनाव में भी दिखा। जिन लोगों ने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें अहंकार आ गया तो उनको प्रभु ने सबसे बड़ी पार्टी तो बनाया लेकिन वो शक्ति और पूरा हक नहीं दिया जो मिलना चाहिए था। ये सब अहंकार के कारण हुआ।
इंडी गठबंधन को घूरते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि कहा कि जिन लोगों ने राम का विरोध किया उन्हें भी प्रभु ने सबक सिखाया। किसी को शक्ति नहीं मिली, चाहे सब मिलकर लड़े लेकिन वो एक नंबर नहीं बने और 2 पर ही अटक गए। यही प्रभु का न्याय है, जो बहुत विचित्र और आनंददायक है।
इंद्रेश कुमार का यह बयान जयपुर के पास कानोता में आयोजित ‘रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह’ में एक भाषण के दौरान आया। उन्होंने किसी पार्टी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में सब कुछ कह दिया।
आरएसएस नेता ने आगे कहा कि भगवान राम किसी से भी भेदभाव नहीं करते और न ही किसी को दंडित करते हैं। राम सभी के साथ न्याय करते हैं, क्योंकि वो न्यायप्रिय हैं।
इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी बड़ा बयान दिया था।
भागवत ने कहा था कि एक सच्चे सेवक में अहंकार नहीं होना चाहिए। उसे केवल गरिमा बनाए रखते हुए लोगों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सच्चा सेवक होता है उसे ये अहंकार नहीं होता कि ये मैंने किया वो मैंने किया |

👉समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें.
ज्ञान प्रकाश दुबे
एडिटर इन चीफ
97210 711 75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *