ईमानदार कार्यशैली एवं नशे के खिलाफ कार्रवाई के कारण रहे चर्चा में रहे एस पी डॉ.यशवीर सिंह

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती के लोगों से मिला स्नेह व सहयोग हमेशा रहेगा याद: डॉ. यशवीर सिंह

बस्ती, 8 अक्टूबर 2026.

बस्ती के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह अपनी ईमानदार और बेबाक कार्यशैली को लेकर जिले में काफी चर्चित रहे। उन्होंने अपने करीब आठ माह के कार्यकाल में बिना किसी दबाव के कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए काम किया। यही वजह रही कि बस्ती में कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद से ही उनके स्थानांतरण को लेकर चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी थीं।

ईमानदार कार्यशैली के कारण रहे चर्चा में

डॉ. यशवीर सिंह की कार्यशैली की खास बात यह रही कि किसी भी कार्रवाई से पहले वह अपने स्तर से तथ्यों और सूचनाओं की पड़ताल कराने पर जोर देते थे। सूत्रों से मिली जानकारी की पुष्टि के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ाई जाती थी। इस वजह से उनकी कार्यशैली को लेकर पुलिस महकमे के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी चर्चा रही।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने चल रहे नशे के कारोबार का भी खुलासा कराया। नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया था।

नशे के खिलाफ कार्रवाई पर रहा विशेष जोर

बस्ती के पुलिस कप्तान का पद संभालने के बाद ही डॉ. यशवीर सिंह ने स्पष्ट किया था कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद पुलिस टीमों ने गांजा, शराब की तस्करी समेत नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई की।

उन्होंने अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के साथ अपराधियों पर लगातार दबाव बनाए रखने की रणनीति पर काम किया। संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस की टीमों को सक्रिय रखा गया।

डॉ. यशवीर सिंह का मानना रहा कि केवल छोटे स्तर पर कार्रवाई करने के बजाय अपराधियों के पूरे नेटवर्क को कमजोर करना जरूरी है, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता पर भी जोर

डॉ. यशवीर सिंह ने साइबर अपराध को मौजूदा समय की बड़ी चुनौतियों में शामिल बताया। उनका कहना रहा कि साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के साथ ही आम लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय अपराध नियंत्रण की सबसे बड़ी ताकत है। साइबर ठगी अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने से अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है।

बस्ती के लोगों का स्नेह हमेशा रहेगा याद

मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. यशवीर सिंह ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि बस्ती के लोगों से मिला स्नेह और सहयोग उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण की चुनौती के बीच पुलिस टीम के साथ आम जनता का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।

करीब आठ माह के कार्यकाल में उनकी कार्यशैली, अपराध नियंत्रण और नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार चर्चा में रही। उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।

डॉ. यशवीर सिंह ने 4 फरवरी 2026 को बस्ती के पुलिस अधीक्षक का पद संभाला था। इससे पहले वह जौनपुर में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। वह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *