Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

नेशनल प्रेस क्लब बस्ती के जिला कार्यकारिणी चुनाव की घोषणा, 29 नवंबर को होगा मतदान
बस्ती 22 नवंबर 2026.
नेशनल प्रेस क्लब (एनपीसी) बस्ती की जिला कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संगठन के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने सदस्यों की अंतिम सूची संस्थापक सदस्य राजेन्द्रनाथ तिवारी को सौंपने के बाद जिला कार्यकारिणी चुनाव की घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए कुल 11 सदस्यों की टीम गठित की गई है, जिसमें सिद्धार्थनगर के देवेश मणि त्रिपाठी को मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मालवीय रोड स्थित बादशाही अखाड़े में आयोजित बैठक के दौरान अशोक श्रीवास्तव ने चुनाव कार्यक्रम और प्रक्रिया की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक सदस्य 24 नवंबर को संगठन के शिविर कार्यालय से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकेंगे, जबकि 25 नवंबर को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 26 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर सकेंगे, जबकि 29 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
बैठक में राजकुमार पाण्डेय, रत्नेन्द्र पाण्डेय, अब्दूल कलाम और रियाज अहमद ने चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में मनोज कुमार यादव, दिनेश कुमार पाण्डेय, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव, डा. नवीन सिंह, मो. रिजवान खान, सोमनाथ, दुर्गाप्रसाद, विजय कुमार मिश्रा, ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अरशद मसूद, सत्यराम, परमेश्वर पाण्डेय, मो. आलम, प्रीती, वसीम अकरम, परमानन्द मिश्रा, अश्वनी पाठक, टीपू, अवधेश सोनकर, सरताज आलम सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।
NGV PRAKASH NEWS