पति को नहीं मिली खाद : पत्नी नाराज होकर गई मायके

Gyan Prakash Dubey

पति को खाद ना मिलने पर पत्नी गई मायके

हरदोई 26 नवंबर 24.
टड़ियाँवा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला है जहां पर खाद न मिलने पर पत्नी, पति को छोड़कर मायके चली गई |

पति विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि वह खाद लेने के लिए चार दिनों से दौड़ रहा है लेकिन उसे खाद नहीं मिल पाए जिसके चलते पत्नी झगड़ा करके बच्चों को लेकर मायके चली गई |
नींबू आई के रहने वाले विनोद कुमार वर्मा टड़ियाव समित पर पिछले चार दिनों से खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं | लेकिन चार दिनों से लंबी-लंबी लाइन लग रही है और वह खाद नहीं प्राप्त कर सके |
जिसकी वजह से पत्नी ने ताना मारते हुए कहा कि तुमसे कुछ नहीं हो पाएगा और दोनों में विवाद हो गया जिसके बाद पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई |

क्या बताते चलें कि पूरे प्रदेश में इन दिनों गेहूं की बुवाई के सीजन में डाया खाद की भारी तिलक चल रही है |
समितियां पर लंबी-लंबी लाइन लग रही है और कई जगहों पर तो मारामारी भी हो जा रही है |
कहीं-कहीं तो पुलिस के मौजूदगी में खाद पार्टी जा रही है |
यहां बताते चलें कि वहीं पहुंच और जुगाड़ वाले लोग समितियों से पिछले दरवाजे से खाद पा जा रहे हैं |
वही आम जनता खाद के लिए परेशान है |
विनोद कुमार वर्मा भी उन आम किसानों में जिनका कोई जुगाड़ ना होने की वजह से उन्हें खाद नहीं मिल पाई और पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *