नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कलवारी पुलिस ने भेजा न्यायालय

बस्ती 24 अक्टूबर 2026.

बस्ती में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना कलवारी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को 24 अक्टूबर को गोसैसीपुर बंधे के पास से दबिश के दौरान पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

आरोपी द्वारा गेहूं पिसवाने गई नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.

गोसैसीपुर बंधे के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना कलवारी में दर्ज मुकदमा संख्या 255/2026 के तहत वांछित अभियुक्त अकमल (लगभग 24 वर्ष), पुत्र जानुल्लाह, निवासी महुआपार कला, थाना कलवारी, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 351(3) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2) के अंतर्गत दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय के लिए रवाना किया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तथा कांस्टेबल विनीत यादव और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और कानून के अनुसार आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित करने की बात कही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *