ऑनलाइन सामान मंगा रहे हैं तो रहें सावधान उसमें सांप भी हो सकता है

जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

ऑनलाइन सामान मंगा रहे हैं तो पैकेट खोलने के पहले रहें सावधान अंदर सांप भी हो सकता है

बेंगलुरु.
यदि आप भी ऑनलाइन शॉपिंग की शौकीन है तो सामान का पैकेट खोलने के पहले थोड़ी सावधानी बरतें क्योंकि आपका सामान के साथ उसमें सांप भी हो सकता है |
जी हां यह सच्ची घटना है, बेंगलुरु मैं एक दम्पति के द्वारा अमेजॉन से एक्सबॉक्स कंट्रोलर मंगाया गया |
जब उनको यह पैकेट मिला और उन्होंने इसे खोला तो उसमें से जिंदा कोबरा निकला |
वायरल वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है कि एक सांप पैकेट के अंदर है |
कस्टमर ने जब इस बात की शिकायत अमेजॉन के हेल्पलाइन नंबर पर किया तो उन्हें 2 घंटे के लिए होल्ड पर रखा गया |
बहरहाल दंपति द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद और कस्टमर की शिकायत पर कंपनी ने इसके लिए माफी मांगी |
जानकारी के अनुसार पत्नी का नाम तन्वी है और वह बेंगलुरु सरजापुर रोड की रहने वाली है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *