प्रभारी निरीक्षक थाना नगर के खिलाफ विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, लगाया गंभीर आरोप…….

NGV PRAKASH NEWS

महादेवा विधायक दुधराम ने थाना नगर के प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, धन उगाही और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

बस्ती.

बस्ती जिले की महादेवा विधानसभा क्षेत्र-311 के विधायक दुधराम ने थाना नगर के प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने थाना प्रभारी पर जनता से जबरन वसूली करने और शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में विधायक दुधराम ने आरोप लगाया है कि थाना नगर के प्रभारी निरीक्षक आर. पी. यादव द्वारा क्षेत्र की जनता से जबरन वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं, अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले फरियादियों के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। विधायक के मुताबिक, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली से आम जनमानस काफी आक्रोशित है।

विधानसभा क्षेत्र से हटाने की मांग

विधायक ने पत्र में कहा है कि इस तरह की कार्यप्रणाली से प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि थाना प्रभारी के कथित जनविरोधी कार्यों को देखते हुए उन्हें महादेवा विधानसभा क्षेत्र से हटाने का आदेश दिया जाए।

एसपी और डीआईजी को भी भेजी प्रतिलिपि

विधायक दुधराम ने अपने पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक बस्ती और पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र को भी भेजी है। अब इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर लोगों की निगाहें टिकी हैं।

NGV PRAKASH NEWS

👉 विधायक का पत्र सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *