Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

मुण्डेरवा पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को किया गिरफ्तार, 1,710 नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद
बस्ती 03 नवंबर 2026
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुण्डेरवा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 1,710 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा विश्वमोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण अभियान चला रही थी। इसी दौरान 03 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम परसवा के उत्तर दिशा स्थित आम के बागीचे में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने फड़ से 260 रुपये तथा अभियुक्तों की जामा तलाशी से 1,450 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा 52 अदद ताश के पत्ते भी बरामद हुए। कुल बरामद नकदी 1,710 रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धीरज कुमार पुत्र विरेन्द्र निवासी धौरहरा गोचना थाना मुण्डेरवा, विक्रम तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी निवासी परसवा थाना मुण्डेरवा तथा पंकज गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र कुमार और दीपक कुमार पुत्र मुन्नीलाल निवासी थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। अभियुक्तों की उम्र क्रमशः करीब 26, 31, 22 और 22 वर्ष बताई गई है।
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस के अनुसार घटना 03 नवंबर को शाम करीब 4:35 बजे ग्राम परसवा के उत्तर दिशा स्थित आम के बागीचे में हुई। इस मामले में थाना मुण्डेरवा पर सार्वजनिक जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जीतन प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल अखिलेश पाण्डेय, मनीष गौड़, देवानन्द यादव तथा कांस्टेबल भगवान दयालय यादव, आशुतोष चौहान और सदानंद सिंह शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS