आईजीआरएस रैंकिंग में कासगंज पुलिस प्रदेश में प्रथम,मिले पुरे के पुरे अंक…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

आईजीआरएस रैंकिंग में कासगंज पुलिस प्रदेश में प्रथम, 125 में मिले पूरे 125 अंक

कासगंज 03 नवंबर 2026

जनशिकायतों के निस्तारण में कासगंज पुलिस ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की अक्टूबर 2026 की मासिक रैंकिंग में कासगंज पुलिस प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही। जनपद पुलिस ने निर्धारित कुल 125 अंकों में से पूरे 125 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा शिकायतों के निस्तारण को लेकर लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनने, उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय जनपद के सभी थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों और आईजीआरएस सेल की टीम को देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास और टीम वर्क से कासगंज पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ जनशिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना और उसकी समस्या का प्रभावी समाधान करना पुलिस का मुख्य लक्ष्य है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *