नाबालिक के साथ दुष्कर्म के 2 आरोपी हुये गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर 07 नवम्बर 2026.

संतकबीरनगर में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धर्मसिंहवा पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर्मसिंहवा बाजार तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया।

धर्मसिंहवा बाजार तिराहे से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा मनीष जायसवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 6 नवम्बर 2026 को कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 से संबंधित दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान एजाज अहमद पुत्र उजैर अहमद तथा रईसुल हसन पुत्र मोहम्मद साजिद, दोनों निवासी बरगदवा अंसारी, थाना धर्मसिंहवा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5G/6 के तहत मामला दर्ज है।

सितंबर में दर्ज हुआ था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, इस मामले में वादिनी ने 17 सितंबर 2026 को थाना धर्मसिंहवा में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कहीं चले जाने और काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों के संकलन के आधार पर मामले में सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। महिला एवं बालिका संबंधी अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई तेज की और मामले में वांछित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष मनीष जायसवाल के साथ कांस्टेबल राजन सिंह, कांस्टेबल दीपक खरवार और कांस्टेबल श्यामल सिंह शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *