एसपी की पहल लाई रंग;दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार शोभित पाण्डेय की बेटी की 12वीं तक की पढ़ाई होगी निःशुल्क,बलुमिंग बड्स नें ली जिम्मेदारी…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार शोभित पाण्डेय की बेटी की 12वीं तक की पढ़ाई होगी निःशुल्क, एसपी संतकबीरनगर की सराहनीय पहल

संतकबीरनगर, 07 नवंबर 2026.

दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार शोभित पाण्डेय के परिवार के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग का परिचय देते हुए पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने उनकी पुत्री की शिक्षा को लेकर सराहनीय पहल की है। एसपी के प्रयास से उनकी बेटी समृद्धि पाण्डेय की कक्षा 10वीं से लेकर 12वीं तक की संपूर्ण पढ़ाई निःशुल्क कराने की व्यवस्था की गई है।

आर्थिक बाधा के बिना जारी रहेगी समृद्धि की पढ़ाई

जानकारी के अनुसार, दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार शोभित पाण्डेय की पुत्री समृद्धि पाण्डेय वर्तमान में ब्लूमिंग बड्स स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उनकी आगे की शिक्षा को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए विद्यालय प्रबंधन से वार्ता की।

एसपी की पहल पर ब्लूमिंग बड्स स्कूल प्रबंधन ने कक्षा 10वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक की संपूर्ण फीस माफ करने की व्यवस्था की है। इससे समृद्धि की पढ़ाई आर्थिक परेशानियों के कारण प्रभावित नहीं होगी और वह बिना किसी शुल्क की चिंता के अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगी।

शिक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल

इस पहल में सकारात्मक सहयोग प्रदान करने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने ब्लूमिंग बड्स स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। पुलिस का कहना है कि किसी जरूरतमंद परिवार के बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में सहयोग करना समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

पुलिस अधीक्षक की इस पहल को मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार से जोड़कर देखा जा रहा है। दिवंगत पत्रकार के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संतकबीरनगर पुलिस ने समृद्धि पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *