सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल,हाइवे दूत प्रेम त्रिपाठी नें पहुंचाया अस्पताल …….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने पहुंचाया अस्पताल

दुबौली दूबे के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

बस्ती 10 नवंबर 2026.

कलवारी थाना क्षेत्र के दुबौली दूबे के निकट मंगलवार की शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घायल की पहचान ओम पुत्र विश्वनाथ यादव, निवासी ग्राम मांझा खुर्द के रूप में हुई है। हादसे में उनका दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम त्रिपाठी जिन्हे लोग हाइवे का दूत भी कहते हैं तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल युवक को अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया।

जहाँ पर चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया एवं हालत की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां सबसे खास बात यह है कि डॉ. प्रेम त्रिपाठी की तत्परता से घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली। स्थानीय लोगों ने उनकी इस मानवीय पहल की सराहना की।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *