डिप्टी के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने परखी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था …….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने परखी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

संतकबीरनगर 10 नवंबर 2026.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड, सेफ हाउस, चिकित्सालय, आवागमन के लिए निर्धारित मार्गों तथा कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, यातायात प्रभारी परमहंस, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पीके गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *