मानव स्वास्थ्य के लिए दूध और मृदा स्वास्थ्य के लिए गोबर की खाद जरुरी : डॉ. बलराम चौरसिया…….

Gyan Prakash Dubey -NGV PRAKASH NEWS

मानव स्वास्थ्य के लिए दूध और मृदा स्वास्थ्य के लिए गोबर की खाद अत्यंत उपयोगी: डॉ. बलराम चौरसिया

बस्ती, 10 नवंबर 2026.

मानव स्वास्थ्य के लिए दूध और मृदा स्वास्थ्य के लिए गोबर युक्त जैविक खाद अत्यंत हितकारी है। गोपालन से न केवल परिवार को पौष्टिक दूध उपलब्ध होता है, बल्कि खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में भी मदद मिलती है। यह बातें डिप्टी सीवीओ भानपुर डॉ. बलराम चौरसिया ने गोवर्धन पूजा पर्व पर मंझारी पश्चिम एवं खम्हरिया पश्चिम स्थित गो आश्रय स्थलों पर आयोजित गोपूजन कार्यक्रम के दौरान कहीं।

दूध का महत्व बताते हुए डॉ. चौरसिया ने कहा कि जीवनोपयोगी पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण दूध को अमृत कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की गोपालन के प्रति उदासीनता के चलते एक ओर जहां शुद्ध दूध और दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर गोबर युक्त कम्पोस्ट खाद की कमी से मिट्टी का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि हमें स्वयं के साथ-साथ धरती माता को भी स्वस्थ रखना है तो अपनी क्षमता और संसाधनों के अनुसार गोपालन को बढ़ावा देना होगा। गोबर से तैयार जैविक खाद खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान कुंवरपाल चौधरी एवं बूथ अध्यक्ष राजाराम ने विधि-विधान से गोपूजन किया तथा गोमाता को फल और गुड़ खिलाया।

इस अवसर पर डॉ. एसके श्रीवास्तव, रामनारायन, अनिल, कुलदीप और रूदल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *