पूर्व सांसद अरविन्द चौधरी कल समर्थकों के साथ लखनऊ में ग्रहण करेंगे भाजपा की सदस्यता…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

पूर्व सांसद अरविंद चौधरी कल भाजपा में होंगे शामिल, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ लखनऊ रवाना होंगे समर्थक

बस्ती 10 नवंबर 2026.

चुनाव नजदीक आते ही जिले की राजनीति में दल-बदल का सिलसिला तेज होने लगा है। इसी क्रम में बस्ती लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं।

पूर्व सांसद अरविंद चौधरी के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम को लेकर उनके समर्थकों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को वह अपने समर्थकों के साथ करीब 500 गाड़ियों के काफिले में बस्ती से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लखनऊ पहुंचने के बाद अरविंद चौधरी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बताया जा रहा है कि इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूर्व सांसद का यह राजनीतिक कदम बस्ती की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि अरविंद चौधरी वर्ष 2009 से 2014 तक बस्ती लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के सांसद रह चुके हैं।

अरविंद चौधरी के भाजपा में शामिल होने से विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर का राजनीतिक समीकरण काफी दिलचस्प हो जाएगा, क्योंकि अरविंद चौधरी बस्ती सदर से विधानसभा का चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं |

📍 यहां बताते चलें कि पूर्व सांसद अरविंद चौधरी समाजवादी पार्टी के बस्ती से वर्तमान सांसद राम प्रसाद चौधरी के भतीजे हैं | सूत्रों के अनुसार वर्तमान समय में दोनों लोगों में कुछ मनमुटाव चल रहा है |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *