मुख्यमंत्री योगी के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण, कृषक दुर्घटना बीमा के 10 लाभार्थियों को मिले पांच-पांच लाख के चेक…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में मुख्यमंत्री योगी के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण, कृषक दुर्घटना बीमा के 10 लाभार्थियों को मिले पांच-पांच लाख के चेक

बस्ती, 11 नवंबर 2026.

लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण एवं कृषक दुर्घटना बीमा पानी वाले लाभार्थियों के लिए आयोजित समारोह का सीधा सजीव प्रसारण सभी जिलों में हुआ |

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का बुधवार को बस्ती में भी सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के संबोधन के उपरांत कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत बस्ती में भी 10 लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी तथा अपर जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को चेक प्रदान किए। इस योजना के तहत पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

दीपावली पर आतिशबाजी और प्रदूषण को लेकर बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में दीपावली पर आतिशबाजी और प्रदूषण को लेकर उठे सवालों पर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर लोगों ने पूरे उत्साह और धूमधाम से त्योहार मनाया तथा खूब आतिशबाजी की, जिसे देखकर उन्हें खुशी हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग पर्व और त्योहार मनाते हैं, तभी कुछ लोगों को प्रदूषण की चिंता सताने लगती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आतिशबाजी से हुआ प्रदूषण समाप्त भी हो जाएगा, लेकिन जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट कारनामों से पूरे सिस्टम को प्रदूषित किया, उन पर कोई सवाल नहीं उठाता।

उन्होंने कहा कि दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया और लोगों ने खुलकर त्योहार मनाया। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में स्वयं आतिशबाजी के दौरान मौजूद रहने का भी उल्लेख किया।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग के कार्यक्रम में वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की भर्ती व्यवस्था पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में प्रतिभाशाली युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार अवसर नहीं मिलते थे, जिसके चलते बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों और देशों की ओर पलायन करना पड़ता था।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले बिना सिफारिश और लेन-देन के नियुक्तियां नहीं होती थीं। नियुक्ति आयोगों पर दबाव रहता था और एक सिंडिकेट के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया संचालित होती थी। उन्होंने इसे ‘सैफई सिंडिकेट’ बताते हुए कहा कि पहले परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति किसी दूसरे को मिल जाती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और योग्यता को प्राथमिकता दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी 2027 तक लगभग हर 5 दिन पर नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा,

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन चल रहा है, होमगार्ड चयनित अभ्यर्थियों का भी वेरिफिकेशन अंतिम चरण में है जल्द ही उन्हें भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा |

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा राजस्व मामलों में ध्यान न देने की वजह से लगभग 2017 तक 34 लाख से अधिक मुकदमे लंबित थे, उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार 2017 में बनने के बाद 34 लाख मुकदमों का संबंधित न्यायालय द्वारा निस्तारण हुआ |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह के दौरान 1176 अभ्यर्थियों में से 10 को नियुक्ति पत्र प्रदान किया, साथ ही कृषक दुर्घटना बीमा के अंतर्गत 5-5 लाख का चेक भी उन्होंने संबंधित लाभार्थियों को सौपा |

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले कृषक दुर्घटना बीमा उन्हीं को मिलता था जिनके नाम जमीन रहती थी लेकिन अब बटाईदारो को भी इसका मिल रहा है |

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अन्नदाता किसानों तथा युवाओं के उज्जवल भविष्य के प्रति कृति संकल्प है |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *