NGV PRAKASH NEWS

बस्ती: कप्तानगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में की मौत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
बस्ती 17 नवंबर 2026.
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तिनिहवा गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिग्विजय चौधरी पुत्र रामतीरथ चौधरी 50 वर्ष के रूप में हुई है।
मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच-पड़ताल की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। बुजुर्ग की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
NGV PRAKASH NEWS