NGV PRAKASH NEWS

खेत में निकला सात फुट लंबा विशालकाय अजगर, गांव में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बस्ती 17 नवंबर 2026.
जिले के रखिया गांव के लोनपुरवा में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब चंदू के खेत में करीब सात फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में अजगर मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। अचानक इतने बड़े अजगर को देखकर लोग हैरान रह गए।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे ग्रामीणों ने चंदू के खेत में अजगर को देखा। देखते ही देखते इसकी सूचना आसपास के गांवों में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग अजगर को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रविंद्र सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे अपने साथ ले गई। बाद में अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान खेत के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम द्वारा अजगर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। खेत में अचानक सात फुट लंबा अजगर मिलने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
NGV PRAKASH NEWS