जमीनी विवाद के दौरान मारपीट,एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत…….

NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में जमीनी विवाद के दौरान मारपीट, गंभीर घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, तीन लोग हिरासत में

बस्ती 19 नवंबर 2026

बस्ती जिले के सोनहटी बुजुर्ग गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष ने दुखद रूप ले लिया। विवाद के बाद हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गांव में दो पाटीदारों के बीच जमीन से जुड़ी किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गेहूं सुखाने को लेकर विवाद की चर्चा

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि गेहूं सुखाने और उसमें कंकर फेंके जाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

क्षेत्राधिकारी ने दी घटना की जानकारी

क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि दो पाटीदारों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जमीनी विवाद में हुई इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *