Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

संतकबीरनगर: बहू से दुष्कर्म के प्रयास और जान-माल की धमकी का आरोप, ससुर गिरफ्तार
संतकबीरनगर 19 नवंबर 2026.
संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहाँ बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर जान-माल की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार उसने आरोपी को कोहरियावां गांव से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सगीर अहमद पुत्र मोहम्मद नामदार, निवासी ग्राम कोहरियावां, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है।
पीड़िता के पिता ने थाने में दी थी शिकायत
यहां बताते चलें कि इस मामले में पीड़िता के पिता ने 14 नवंबर 2026 को दुधारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री के ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। साथिया अभी आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर दुधारा पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया था।
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच एवं साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।
अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियंम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शोभनाथ प्रसाद, हेड कांस्टेबल रामविनय यादव, हेड कांस्टेबल अभयनन्दन तथा महिला कांस्टेबल प्रगति तिवारी शामिल रहीं।
NGV PRAKASH NEWS