Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाने और धमकी देने के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, परसरामपुर पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई
बस्ती, 20 नवंबर 2026.
बस्ती जिले के परसरामपुर थाना पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाने और धमकी देने से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को कुशमौर घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में परसरामपुर पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी।
इसी क्रम में थाना परसरामपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 355/2026, धारा 69, 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र बिन्देश्वरी प्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम नागपुर कुँवर, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती की तलाश की जा रही थी।
20 नवंबर को उपनिरीक्षक आनन्द कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को कुशमौर घाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आनन्द कुमार सिंह और कांस्टेबल हरिकृष्ण वर्मा थाना परसरामपुर शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS