Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

सोनहटी बुजुर्ग हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया आलाकत्ल
बस्ती 20 नवंबर 2026.
बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग गांव में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट और एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।
बताया जा रहा है कि गेहूं सुखाने के दौरान उसमें से कंकड़ निकालकर फेंकने के क्रम में एक कंकड़ पट्टीदार के सिर पर लग गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। इस संघर्ष में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच करीब 15 दिन पहले भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था।
मामले में थाना पुरानी बस्ती पर मुकदमा संख्या 239/2026, धारा 103(1), 191(2), 190, 115(2), 333 एवं 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक सदर मानसी दहिया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- राजेश पुत्र राम मूरत, उम्र करीब 22 वर्ष।
- शिवांगी पत्नी राजेश, उम्र करीब 21 वर्ष।
- मोनी पत्नी मुकेश, उम्र करीब 21 वर्ष।
तीनों आरोपी ग्राम सोनहटी बुजुर्ग, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती के निवासी बताए गए हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय, कांस्टेबल मंजीत कुमार यादव, कांस्टेबल विशाल सिंह, महिला कांस्टेबल रुपम सिंह, महिला कांस्टेबल अंजली सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा तथा महिला कांस्टेबल खुशबू यादव शामिल रहीं।
NGV PRAKASH NEWS