बहुचर्चित जमोहरा कांड में 1 आरोपी और गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

जमोहरा दोहरे हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 वांछित पुलिस की गिरफ्त में

संतकबीरनगर 22 नवंबर 2026.

मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम जमोहरा में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में संतकबीरनगर पुलिस ने एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक यादव उर्फ दीपू को पुलिस ने छपिया गांव के मोड़ के पास से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक पुलिस मुठभेड़ में घायल एक अभियुक्त सहित कुल 12 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामाज्ञा सिंह, एसओजी प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी और सर्विलांस प्रभारी हरेंद्र चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 नवंबर को दीपक यादव उर्फ दीपू पुत्र रवीन्द्र यादव, निवासी महुँअवा जमोहरा, थाना मेंहदावल, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को ग्राम जमोहरा में पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तों ने एकराय होकर पूर्व नियोजित तरीके से गांव के बाहर सीवान में खेत की जुताई कर रहे प्रहलाद यादव पुत्र राजकुमार यादव, रामकेश यादव पुत्र फेकू यादव, सहसराम यादव पुत्र सुमेर यादव और घनश्याम यादव पुत्र सुभग यादव पर लाठी-डंडा, बल्लम, फरसा और अवैध असलहों से लैस होकर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में प्रहलाद यादव और रामकेश यादव की हत्या हो गई थी, जबकि सहसराम यादव और घनश्याम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के संबंध में थाना मेंहदावल में मुकदमा संख्या 469/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं 7 सीएलए एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त दीपक यादव उर्फ दीपू के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *