Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

बस्ती पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष
📍 निरीक्षक, उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित 132 के कार्य स्थल में हुआ व्यापक फेरबदल.
बस्ती, 26 नवंबर 2026.
बस्ती के पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के 12 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कई थानों के थानाध्यक्ष बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को दूसरे थानों और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर तैनाती दी गई है। इस फेरबदल में लालगंज, हरैया, वाल्टरगंज, परसरामपुर, कप्तानगंज, दुबौलिया, सोनहा, गौर, पैकोलिया और महिला थाने की जिम्मेदारियों में बदलाव शामिल है।
📍इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
स्थानांतरण सूची के मुताबिक निरीक्षक संजय कुमार दुबे को थाना रुधौली से प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज भेजा गया है। निरीक्षक गोविन्द कुमार को थाना पुरानी बस्ती में अतिरिक्त निरीक्षक के पद से प्रभारी निरीक्षक थाना हरैया की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक सभाजीत सिंह को थाना कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक के पद से प्रभारी निरीक्षक थाना वाल्टरगंज बनाया गया है।
📍उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को थाना परसरामपुर के थानाध्यक्ष पद से थाना रुधौली भेजा गया है। उपनिरीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव को थाना कप्तानगंज से थाना दुबौलिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक महेश सिंह को थाना सोनहा से हटाकर थाना परसरामपुर का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
📍इसी क्रम में उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह को प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम से थाना पुरानी बस्ती का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक अतुल कुमार अंजन को थाना गौर से थाना कप्तानगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक अमित कुमार, जो थाना कोतवाली की बड़ेवन चौकी के प्रभारी थे, उन्हें थाना गौर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
📍उपनिरीक्षक जीवन त्रिपाठी को थाना दुबौलिया से हटाकर थाना सोनहा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक महेश कुमार शर्मा, जो थाना परसरामपुर की धरौली पुलिस चौकी के प्रभारी थे, उन्हें थाना पैकोलिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं महिला उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को थाना कोतवाली की अमहट पुलिस चौकी के प्रभारी पद से हटाकर महिला थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
📍कई थानों में बदलेगी पुलिसिंग की कमान
इस फेरबदल से जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती हुई है। खास तौर पर पुरानी बस्ती, कप्तानगंज, दुबौलिया, परसरामपुर, गौर, सोनहा, पैकोलिया और महिला थाने की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। अब इन अधिकारियों के सामने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की जिम्मेदारी होगी।
👉 यहां बताते चलें कि जिले के कहीं थाना प्रभारी कहा दूसरे जिले में स्थानांतरण होने की वजह से उन्हें पद मुक्त किया गया है |
NGV PRAKASH NEWS