संविधान दिवस पर डीआईजी और एसपी नें दिलाई संविधान की शपथ…….

Gyan Prakash Dubey-NGV PRAKASH NEWS

संविधान दिवस पर गूंजा संविधान का संदेश, डीआईजी और एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

बस्ती, 26 नवंबर 2026.
संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को बस्ती पुलिस के परिक्षेत्रीय कार्यालय और पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। इस दौरान भारतीय संविधान के मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

परिक्षेत्रीय कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी की अध्यक्षता में ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीआईजी ने संविधान दिवस के अवसर पर शपथ पत्र पढ़ा, जिसे कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने भारतीय संविधान के अंगीकृत किए जाने की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को संविधान में निहित मूल्यों पर चलने और उसका निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं पुलिस लाइन बस्ती में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सहायक पुलिस अधीक्षक सदर मानसी दहिया एवं अपर राज्य रेडियो अधिकारी बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती मोहन लाल की उपस्थिति में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने, कानून का शासन स्थापित करने तथा आमजन के साथ न्याय, समानता और सद्भावपूर्ण व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक बस्ती सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *