भारत में भी लॉन्च हो गया Meta Ai. यूजर के लिए बिल्कुल फ्री

Meta AI को भारत में किया लॉन्च व्हाट्सप्प , फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फ्री मिलेगा एक्सेस

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट मेटा एआई की सुविधा भारतीय यूजर्स को पेश करना शुरू कर दिया है।
मालूम हो कि कंपनी कई महीने पहले से इस एआई चैटबॉट को भारत के कुछ यूजर्स के साथ टेस्ट कर रही थी। भारत मेटा के लिए सबसे बड़े मार्केट में से एक है। यहां मेटा के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या करोड़ों है
मेटा एआई लॉन्च से पहले गूगल ने बीते दिनों ही भारतीय यूजर्स के लिए एआई चैटबॉट जेमिनी मोबाइल ऐप पेश किया है। जेमिनी मोबाइल ऐप को गूगल ने 9 भारतीय भाषाओं में पेश किया है।
मेटा एआई का फिलहाल इंग्लिश में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस चैटबॉट का इस्तेमाल वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर के साथ किया जा सकता है।
जैसे ही आप सर्च बार में Meta ऐ खोजते हैं आपके पास चैटिंग के चैट पेज का ऑप्शन होगा।
मेटा यूजर अपने किसी भी सवाल को इंग्लिश में टाइप कर सेंड कर सकता है। इसके बाद सामने से सवाल का जवाब मेटा एआई की ओर से दिया जाएगा।
टैक्स्ट ही नहीं, इमेज भी जनरेट करता है मेटा एआई
मेटा एआई का इस्तेमाल सभी वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैसेंजर के लिए फ्री है। मेटा के किसी भी प्लेटफॉर्म पर इस चैटबॉट से चैट की जा सकती है।
अच्छी बात ये है कि मेटा एआई से टैक्स्ट के अलावा, इमेज जनरेट भी करवाए जा सकते हैं। आप जिस तरह की इमेज चाहते हैं, उस पिक्चर के बारे में बताते हुए चैटबॉट से मनचाही पिक्चर पा सकते हैं।
मेटा एआई का इस्तेमाल Meta.ai वेबसाइट पर भी किया जा सकता है।
मेटा एआई चैटबॉट की सुविधा वर्तमान 12 से ज्यादा देशों के लिए रोलआउट हो चुकी है। इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा और जिम्बाब्वे जैसे देशों का नाम भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *