पर्यावरण सुरक्षा और कचरे से ग्राम पंचायत का आय बढ़ाते सफाई कर्मी सूरज चक्रवर्ती बने एक मिसाल..

जी. पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

👉 समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें.. 9721071175

एक सफाई कर्मी सूरज पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सूरज बन लोगों को जगा रहा है

आज हम आपको यह कैसे सफाई कर्मी के बारे में बताने जा रहे हैं जो पर्यावरण की सुरक्षा करने के साथ जिस ग्राम पंचायत में उसकी पोस्टिंग होती है वहां उसे ग्राम पंचायत की आमदनी बढ़ाने का काम भी करता है |
इस मामले में उसे पुरस्कृत भी किया जा चुका है |
हम बता रहे हैं सफाई कर्मी सूरज चक्रवर्ती के बारे में जो वर्तमान में बस्ती जिले के बहादुरपुर विकास क्षेत्र के पोखरनी ग्राम पंचायत में तैनात है |
सूरज चक्रवर्ती लोगों द्वारा फेके गए प्लास्टिक की बोतले, दोने तथा अन्य प्लास्टिक की कचरा को इकट्ठा कर गुलदस्ता फूल तथा उन सजावट की समान बना देते हैं | यही नहीं प्लास्टिक कचरा को इकट्ठा कर उसे बेच देते हैं और बेचने के उपरांत जो धनराशि प्राप्त होती है उसे वह ग्राम पंचायत के खाते में जमा कर उसे ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने का काम करते हैं |
सूरज ने बताया कि 2020 में वह ग्राम पंचायत भेड़िया में बतौर सफाई कर्मी तैनात था | इस दौरान वहां स्थित दुर्गा मंदिर पर एक कार्यक्रम के दौरान लोग दोना पत्तल गिलास फेंक कर चले गए थे जिसे वह साफ करने के लिए गया हुआ था | इस दौरान स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के विष्णु देव तिवारी तथा राजा शेर सिंह वहां पहुंचे और उसे स्वच्छता मिशन के बारे में जानकारी दी , उसके बाद मैं वहां पर जो भी प्लास्टिक के दोना पत्तल गिलास थे सबको इकट्ठा कर अलग रख दिया और बाद में उसे पर में भेज दिया जिससे अर्जित 368 रुपया मैंने ग्राम पंचायत निधि में जमा कर दिया |
सूरज ने कहा उसी समय से मैंने स्वच्छता मिशन को अपना मिशन बना लिया और प्लास्टिक के बोतलों से गिलासों से मैं गुलदस्ता आदि बनाकर लोगों को भेंट करता हूं |
सूरज ने प्लास्टिक की कचरे से महात्मा गांधी की प्रतिमा, बच्चों के शौचालय जाने के लिए डिब्बा तथा इंटरलॉकिंग रोड, गुलदस्ता तथा अन्य प्रकार के अनेक सामान बना दिया |
उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया और इसे अपना मिशन बना लिया |
सूरज ने अभी तक विभिन्न ग्राम पंचायत में अपने तैनाती के दौरान 10 हजार रुपए से ज्यादा सिंगल उसे प्लास्टिक तथा अन्य सामानों को बेचकर ग्राम पंचायत निधि में जमा करवाया है |
सूरज ने अपनी भेड़िया ग्राम पंचायत में तैनाती के दौरान एक वृद्ध महिला जसमाता जिसके पति सुखराम की मृत्यु हो चुकी थी और उसे बुजुर्ग महिला का आंख का ऑपरेशन होना था लेकिन शुल्क न जमा हो पाने के कारण नहीं हो पा रहा था, सूरज ने 29 70 रुपए जो इकट्ठा कर रखे थे उसको जमा कर उसे बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी वापस लौटाई |
यही नहीं सूरज ने बेकार पड़े ईटो से पक्षियों और पशुओं के लिए जलाशय भी बना डाला |
वर्तमान समय में सूरज ग्राम पंचायत पोखरनी में तैनात हैं |
सूरज लोगों को स्वच्छता मिशन और पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में, सिंगल उसे प्लास्टिक के खतरे के बारे में हमेशा जागरूक किया करते हैं |
अपने बनाई हुई सजावटी सामानों से वह कार्यक्रम के दौरान पंडालू वगैरह को भी सजाने का काम किया करते हैं जिसकी लोगों द्वारा प्रशंसा की जाती है |
👉 उनकी प्रशंसा करते हुए पंचायती राज अधिकारी ने कहा कि सूरज चक्रवर्ती का काम प्रेरणादायक है तथा अन्य सफाई कर्मियों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *