Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

गृह मंत्रालय के ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित हुए नगर थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव
बस्ती | 05 अक्टूबर 2026
पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए थाना नगर के प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया।
05 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव को पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक ने राम प्रसाद यादव को इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। गृह मंत्रालय के इस सम्मान को पुलिस सेवा में उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है।
NGV PRAKASH NEWS