महिला सिपाही नें पुलिस सिपाही के ऊपर लिखवाया दुष्कर्म का मुकदमा

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

👉समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें.
ज्ञान प्रकाश दुबे” एडिटर इन चीफ” 97210 711 75

महिला सिपाही नें पुलिस सिपाही के खिलाफ किया दुष्कर्म का मुकदमा

उन्नाव.
कोतवाली थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने ही थाने में तैनात पुरुष कांस्टेबल के खिलाफ 19 जून को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने में तैनात कांस्टेबल योगेंद्र यादव तथा महिला कांस्टेबल ममता के बीच साथ रहते हुए प्रेम के पौधे ने अंकुरण ले लिया और बाद में वह प्रेम बढ़ाते बढ़ाते शारीरिक संबंध तक पहुंच गया |
इस बीच पुरुष कांस्टेबल द्वारा महिला कांस्टेबल का वीडियो एवं फोटो भी बना लिया गया |
मन भर जाने के बाद पुरुष कांस्टेबल द्वारा महिला कांस्टेबल से दूरी बना ली गई, इस बात को लेकर महिला कांस्टेबल ममता परेशान हो गई तथा उन्होंने पुरुष कांस्टेबल योगेंद्र यादव से जब बातचीत कर उनको समझने का प्रयास किया तो पुरुष कांस्टेबल द्वारा महिला का अश्लील वीडियो तथा फोटो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी |
अंत में परेशान होकर महिला कांस्टेबल द्वारा पुरुष कांस्टेबल पर चरित्र हनन जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करवाया गया |
अपने आप को मुकदमे में फसता तथा नौकरी जाता देख पुरुष कांस्टेबल द्वारा समझौते का प्रयास किया जाने लगा और शादी का प्रस्ताव रखा गया |
सोमवार 24 जून को दोनों का विवाह गोकुल बाबा मंदिर में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी पूरे रीति रिवाज के साथ में संपन्न हुआ |
बताते हैं कि उक्त विवाह में फेरे लेते समय महिला कांस्टेबल ममता फफक फफक कर रो पड़ी |
शादी समारोह में उनके परिवार का कोई भी सदस्य उपस्थित नहीं रहा पुलिस ही घराती तथा पुलिस ही बाराती बनें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *