तेज रफ़्तार ने निगल लीं 20 जिंदगियां, घायलों में भी 20 की हालत नाजुक

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

तेज रफ्तार का कहर 20 मरे 30 से ज्यादा घायल

👉 दिल्ली जाने वाली अधिकांश डबल डेकर बसों की स्पीड 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा होती है
उन्नाव…. सूत्र

👉 अधिकांश बसों के चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं… सूत्र

👉 डबल डेकर बसों के पलटने तथा लड़ने की खबर अक्सर आया करती है..

👉 अधिकांश बसें टूरिस्ट परमिट पर सवारियां ले जाती हैं… जिसमें आरटीओ तथा पुलिस का हफ्ता बधा होता है….सूत्र

👉 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है…

9 तथा 10 जुलाई की रात लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का ऐसा कहर टूटा की मिली सूचना के अनुसार उसमें 20 जिंदगियां समाप्त हो गई और 30 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए |
मेरी जानकारी के अनुसार सवारी से भरी एक डबल डेकर बस सीतामढ़ी बिहार से दिल्ली जा रही थी |
तेज रफ्तार से चलती हुई बस उन्नाव जिला के अंतर्गत की लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर आगे धीमी रफ्तार से चल रहे दूध के कंटेनर वाली गाड़ी से टकरा गई |
टक्कर इतनी जोरदार था कि बस के आगे वाला हिस्सा और कंटेनर का पीछे वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया | पलक झपकते ही हुए इस हादसे से चीख पुकार मच गई |
सूचना पर पहुंची उन्नाव पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में से 30 घायलों को निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया | अस्पताल में भर्ती 20 से अधिक घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है |
जबकि 20 लोगों की मृत्यु हो चुकी है | पुलिस के अनुसार लाशों को निकालने के लिए बस की बॉडी को काटना पड़ा | पुलिस द्वारा सभी मृतकों तथा घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है,परिजनों के आने के बाद ही लाशों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *