संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत -मायके वालों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप

जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत मां ने लगाया जहर देकर मारने का आरोप

बस्ती 9 जुलाई 24.
कलवारी थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई |
महिला की मां ने उसके ससुराल वालों पर अपनी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है |
यहां बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासिनी नजमा खातून की बेटी शबनम की शादी भैरोपुर निवासी रफी के साथ 2010 में हुई थी | मृतका शबनम के तीन बच्चे भी हैं और उसका पति रफी विदेश कमाता था अभी हाल ही में वह घर आया है |
परिजनों के मुताबिक महिला द्वारा जहर खा लिया गया और हालात बिगड़ने पर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख कर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया |
परिजनों द्वारा महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई |
सूचना पर पहुंची पुलिस में लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
कल पोस्टमार्टम के बाद शबनम की लाश उसकी मां नजमा खातून लेकर अपने घर मदारपुर थाना नगर बस्ती चली आई |
नजमा खातून ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि जब से उसकी बेटी की शादी हुई है तब से ही उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोग उसकी तरह-तरह की यातना देते रहते हैं | उसने आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग 7 जुलाई को उसे मार पीट तथा जहर खिलाकर मार दिए |
उसने आरोपियों को गिरफ्तारी होने तक लाश को दफन करने से इनकार कर दिया |
यह सूचना मिलने पर घबराई कलवारी तथा नगर पुलिस मृतका के मायके मदारपुर पहुंची |
थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि काफी समझाने बुझाने के बाद मृतका की मां नजमा खातून और उसके परिवार के लोग दफन करने के लिए तैयार हुए |
उन्होंने बताया कि मुकदमा पंजीकृत करने की कार्यवाही हो रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *