

प्ले स्टोर से डाउनलोड करें..
जी.पी. दुबे
97210 711 75
- बाढ़ खत्म होने के बाद बचे हुए धान के पौधों में डालें यह 2 रूपये वाली दवा पौधों में आ जाएगी जान
उत्तर प्रदेश.
पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है |
यूपी के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं |ऐसे में कई जगह पर किसानों की फसलें भी बर्बाद हो रही है |
धान और गन्ने की फसल पानी से डूबी हुई है |
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद अगर किसान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें तो फसलों को बचाया जा सकता है |
कृषि विशेषज्ञ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि धान की फसल जिसको ज्यादा सिंचाई की आवश्यकता होती है, लेकिन बाढ़ आ जाने से कई जगह पर धान की फसल कई दिनों तक पानी में डूबी रहती है,ऐसे में जरूरी है कि बाढ़ का पानी निकलने के बाद किसान अच्छे फंगीसाइड का इस्तेमाल करें तो धान की फसल को बचाया जा सकता है|
डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि ताजे पानी से पत्तियों को धोने के बाद किसान 2 ग्राम साफ (carbendazim + mancozeb) नाम की दवा प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोल बनाकर धान की फसल पर छिड़काव दें | ऐसा करने से पौधे को फंगस की बीमारी से बचाया जा सकता है |
धान की फसल में ज्यादा दिनों तक पानी भरा रहने की वजह से पौधे को फंगस लगने की आशंका बनी रहती है,जिससे धान के पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगती है तो पौधे की बढ़वार रुक जाती है |
