नव चयनित अधिकारी का ट्रेन से अपहरण कर बदमाशों ने दी पुलिस को खुली चुनौती

जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

नव चयनित वी.डि.यो. का ट्रेन में ही हो गया अपहरण

👉 दीपक पाठक का अपहरण कर बदमाशों ने दी पुलिस को खुली चुनौती…

पटना बिहार.
बदमाशों का हौसला इस कदर बुलंद है कि उन्होंने आज 15 जुलाई 24 को सुबह 9:00 बजे के आसपास पूर्णिया हटिया कोसी एक्सप्रेस ट्रेन से नई चयनित हुए ग्रामीण विकास अधिकारी दीपक कुमार पाठक का अपहरण कर लिया |
जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी दीपक कुमार पाठक पुत्र रामानंद पाठक को परिजनों ने हाथीदह में ट्रेन पर बैठाया | दीपक कुमार पाठक को गया जिले में पहुंच कर अपना जॉइनिंग देना था |
ट्रेन में चढ़ा हथियारबंद गिरोह द्वारा दीपक को जबरन ट्रेन से कोसी में उतार लिया गया |
दीपक द्वारा मौके की नजाकत को देखते हुए स्टेशन से खेतों की तरफ भाग लिया गया | भागने के दौरान ही दीपक ने मोबाइल से घर वालों को इसकी सूचना दी |
इसी सूचना के बाद दीपक का फोन स्विच ऑफ बताने लगा तो घर वालों ने खुसरूपुर स्टेशन पहुंचकर जीआरपी और स्थानीय थाना को इसकी सूचना दिया |
दीपक पाठक के चचेरे भाई हरिशंकर पाठक ने बताया कि दीपक शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी हैं |
वर्तमान में दीपक वें छौराही प्रखंड में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं |
बीपीएससी द्वारा दीपक आरडीओ के लिए चयनित हुए हैं |
पुलिस और जीआरपी ने दीपक के मोबाइल नंबर के माध्यम से जांच शुरू कर दी है |

समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

97210 711 75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *