बीजेपी सरकार में कहाँ भाजपा कार्यकर्ता को मारी गई गोली

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

बीजेपी की सरकार में बीजेपी कार्यकर्ता को मारी गयी गोली

संभल उत्तर प्रदेश 28 जुलाई 24.
चंदौसी थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया गया |

संभल के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बहजोई रोड पर एक व्यक्ति घायल पड़ा हुआ है |

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया |

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान चंदौसी के प्रेमपाल के रूप में हुई जिनकी उम्र 55 वर्ष है और वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं |
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रेम पाल भारत जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सदस्य हैं |

उन्होंने बताया कि उनके कंधे में पीछे से गोली लगने से चोट का निशान है |
पुलिस अधीक्षक ने बताया की प्रेमपाल को मुरादाबाद के जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया है |

उन्होंने बताया कि प्रेमपाल ने तीन व्यक्तियों दिलीप,श्यामलाल और हेमंत के नाम शिकायत दर्ज करवाई है जिसके आधार पर मुकदमा की पंजीकृत करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है |

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन संबंधित विवाद का लग रहा है लेकिन अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है |

👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें…

जी.पी. दुबे ~97210 711 75

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *