मुंबई मेल के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, मची चीख पुकार

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

ट्रेन दुर्घटनाओं का वर्ष, 20 डिब्बे पटरी से उतरे मची चीख पुकार.

* रेलवे की लापरवाही से हुई दुर्घटना,यदि रेलवे विभाग द्वारा मालगाड़ी के वैगनों को ट्रैक से दूर कर दिया गया होता तो नहीं होती दुर्घटना*

जमशेदपुर.
हावड़ा से मुंबई जाने वाली12810 मुंबई मेल झारखंड के चक्रधर पुर मंडल राज खरसावां बड़ा बांबो के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई |

घने जंगल और रात के सन्नाटे में 3.45 पर अचानक ट्रेन में जोरदार झटका लगा उसके 20 डिब्बे पटरी से उतर गए |

इस भीषण हादसे में 2 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए और चीख पुकार मच गई |

सूचना के अनुसार राजखरसवां पश्चिम आउटर और बाराबंबू के बीच एक मालगाड़ी पहले डिरेल हुई थी, जिसके वैगन ट्रैक पर ही थे | वहीं हावड़ा-मुंबई मेल दूसरी ट्रैक से आ रही थी और उन वैगन्स से टकराकर इसके डिब्बे भी पटरी से उतर गए l
पटना से एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव के लिए भेजी गई है ¹।

  • हेल्पलाइन नंबर:
  • रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जिनमें टाटानगर में 06572290324, चक्रधरपुर में 06587 238072, राउरकेला में 06612501072, 06612500244
  • हावड़ा 9433357920, 03326382217

इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया और कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है |

रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी ट्रेन परिचालन बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं |

👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल य व्हाट्सएप करें…

  *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *