महिला इंस्पेक्टर को उसके प्रेमी इंस्पेक्टर के साथ प्रेमिका के घर परिजनों नें पकड़ा और जमकर की मारपीट

जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

महिला इंस्पेक्टर तथा प्रेमी के साथ परिजनों नें की मारपीट

आगरा.
आगरा से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है |
आगरा में तैनात महिला इंस्पेक्टर और उसके प्रेमी इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की गई |

खबरों के अनुसार महिला इंस्पेक्टर शैली राणा को उसके प्रेमी इंस्पेक्टर पवन कुमार के साथ पवन कुमार के परिजनों द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया |

यहां बताते चले कि इंस्पेक्टर पवन कुमार आगरा का रहने वाला है तथा वर्तमान में वह मुजफ्फरनगर में तैनात है |
वहीं महिला इंस्पेक्टर शैली राणा मुजफ्फरनगर में अपनी तैनाती के दौरान काफी चर्चित रही है और उनका पवन कुमार के साथ वहीं से चक्कर चल रहा था |

वर्तमान में शैली राणा आगरा के सिटी कमिश्नरेट में स्थित थाने में तैनात महिला इंस्पेक्टर है |

जबकि इंस्पेक्टर पवन कुमार शादीशुदा बताया जा रहा है और उसके परिजनों द्वारा दोनों को शैली राणा के क्वार्टर पर पकड़ा गया |

परिजनों द्वारा दोनों के साथ जमकर मारपीट की गयी |

वहीं सूचना के अनुसार आगरा पुलिस कमिश्नर जे.रविंदर गौड ने इंस्पेक्टर शैली राणा को सस्पेंड कर दिया है |

👉समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें…

  *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *