जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया ध्वजारोहण दिलाई शपथ

जी. पी. दुबे
9721071175
डी यम, एस पी ने किया झंडारोहण, दिलाई शपथ
बस्ती 15 अगस्त 24.
स्वतंत्रता दिवस के 78वें पावन पर्व पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जिलाधिकारी कार्यालय पर सुबह ठीक 8:00 बजे झंडारोहण किया |
झंडा रोहण के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की लड़कियों ने राष्ट्रगान गया |
झंडारोहण के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को संविधान के अंतर्गत कार्य करने और अपनी कर्तव्य का पालन करने की शपथ दिलाई |
कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह में वक्ताओं ने स्वतंत्रता प्राप्त करने के उद्देश्य एवं उसके इतिहास तथा हमारी जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला |
अपर जिलाधिकारी तेजपाल चौहान ने कहा कि हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अपने अधिकार की बात करते हैं तो अपने कर्तव्य की बात को भी जाने |
साथ ही उन्होंने मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि उन्हें मौका मिला है जनता,दलित, वंचित लोगों की सेवा करने का वह इस कार्य को पूर्ण ईमानदारी के साथ जितना हो सके उतना करें |
कार्यक्रम मे उप जिलाधिकारी, ट्रेनिंग उप जिलाधिकारी ने भी संबोधित किया |
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की लड़कियों ने राष्ट्रगीत और अपने विचार प्रकट किये |
तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने लोगों को उनके अधिकार के साथ कर्तव्य की भी याद दिलाई |
उन्होंने कहा कि जो चीज हमें खराब लगती है वह दूसरे को कैसे अच्छी लगेगी इस चीज को हमें सोचना चाहिए |
उन्होंने कर्मचारियों को भी उनके कर्तव्यों की याद दिलाते हुए असहाय,निर्बल,कमजोर लोगों की कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने की सलाह दी |
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा राजकीय बालिका विद्यालय के बच्चियों को पुरस्कृत किया गया |
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जोशी जी, वरिष्ठ पत्रकार, जिले के गणमान्य नागरिक, कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी गण तथा पत्रकार उपस्थित रहे |

*और पढ़ें* ………

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में ध्वजारोहणकर उपस्थित लोगों को संविधान के पालन की और उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाई |
पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया |
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया |
पुलिस अधीक्षक ने अपनी आवाज पर भी ध्वजारोहण कर वहां उपस्थित पुलिस कर्मचारियों अधिकारियों एवं अन्य लोगों को मिष्ठान वितरित किया |

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने शास्त्री तिराहे पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सलामी तथा श्रद्धांजलि दिया |

👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें…

  *9721071175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *