सिपाही पड़ोसी महिला के संग रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया

जी.पी.दुबे
97210 711 75

सिपाही संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा पति ने

अमरोहा उत्तर प्रदेश.
एक ऐसा मामला आया है जहां
एक किराए के मकान में रहने वाले सिपाही ने पड़ोस में रहने वाली विवाहिता को प्रेम के जाल में फंसा लिया ।

विवाहिता का पति एक दिन कहीं काम से चला गया और रात में अकेले होने का फायदा उठाकर दोनों कमरे में रंगरेलियां मनाने लगे ।
इसी बीच देर रात में घर पहुंचे विवाहिता के पति ने पत्नी को सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगेहाथ पकड़ लिया।
और पकड़ा ही नहीं, बल्कि सिपाही को बाकायदा कमरे में कैद कर दिया। हंगामा शुरू होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को बमुश्किल घर से बाहर निकालते हुए बिगड़ता माहौल शांत कराया।

मामले में सीओ ने घटनाक्रम के अलावा सिपाही पर कार्रवाई की संस्तुति से जुड़ी रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजी है।
यह मामला शहर के एक मोहल्ले का है। शहर कोतवाली की मुरादाबादी गेट पुलिस चौकी पर तैनात एक शादीशुदा सिपाही इस मोहल्ले में Bhart के कमरे में रहता है। घर में बने अलग-अलग परिसर में दो अन्य परिवार भी किराए पर रहते हैं।

लोगों के मुताबिक महिला का अपने पति के साथ अनबन रहा करता था |
दोनों के बीच झगड़ा होने पर
सिपाही द्वारा वर्दी का रौब दिखाकर महिला के पति को अक्सर हड़का दिया करता था और महिला के साथ हमदर्दी जताया करता था |

हमदर्दी जताने पर धीरे-धीरे महिला सिपाही के ऊपर फिदा हो गई और सोमवार की रात ड्यूटी से वापस आने पर सिपाही ने मौके का फायदा उठाया और महिला के घर में जाकर कमरा बगैर बंद किया दोनों रंगरलियां मनाने लगे |
इसी बीच अचानक पहुंचे पति ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और शोर मचाना चालू कर दिया जिस मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए |
घटना की सूचना थाने पर पहुंचने पर हड़कंप मच गया |
मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को किसी तरह लोगों को शांत करवा कर बाहर निकाला |
वहीं सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने घटनाक्रम की रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजने की बात कही है |

👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

 *9721071175*

*NGV PRAKASH NEWS*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *