लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका को प्रेमी नें दी दर्दनाक मौत

जी.पी. दुबे
97210 711 75

लिव इन मे रह रही प्रेमिका को प्रेमी नें उतारा मौत के घाट

चित्रकूट.
चित्रकूट से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें लिव इन रिलेशनशिप में रही प्रेमिका को प्रेमी ने फावड़े से मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया |

प्राप्त खबर के अनुसार संगवारा राजपुरा की रहने वाली सपना रैकवार एक युवक के साथ विद्यानगर मोहल्ले में किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी |

एक दिन सपना ने युवक के मनपसंद का खाना नहीं बनाया जिनको लेकर दोनों में विवाद होने लगा |

देखते ही देखते दोनों का विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमी ने पास में रखें फावड़ा से प्रेमिका के सिर पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई |
दूसरे दिन जब आसपास के लोगों ने वहां सपना का शव देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी |

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत करते हुए छानबीन शुरू कर दी और आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *