मैं क्राइम ब्रांच से हूं मुझसे मत भिड़ महगा पड़ेगा

जी.पी. दुबे
97210 711 75

क्राइम ब्रांच का हूं तुम्हे बहुत महंगा पड़ेगा

नई दिल्ली.

दिल्ली के मेट्रो में अक्सर कुछ ना कुछ नया वायरस होता रहता है ..
इसी क्रम में कल 23 अगस्त 24 शुक्रवार को मेट्रो ट्रेन के अंदर कुश्ती देखने को मिली है।
ताजा मामला यूपी के गाजियाबाद का है जहां मेट्रो में सवार दो युवकों के बीच भिड़ंत हो गई।
इस दौरान एक युवक बोला कि मैं क्राइम ब्रांच हूं, भिड़ मत नहीं तो बहुत महंगा पड़ेगा।
इतना सुनने पर दूसरा युवक भी ताव में आ गया। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे का गिरेबान पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच गुत्थम गुत्था हो गई।
इससे मेट्रो के उस कोच में हड़कंप मच गया।
मेट्रो में दोनों युवकों के बीच हुई गुत्थम गुत्था का कुछ लोगों ने वीडियो बना दिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, शहीद स्थल स्थित मेट्रो स्टेशन पर रेड लाइन मेट्रो में दो युवकों के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया ।
कहासुनी के दौरान एक युवक खुद को क्राइम ब्रांच से बताते हुए भिड़ गया, दूसरे युवक ने भी उसका गिरेबान पकड़ लिया और दोनों एक-दूसरे को पीटने के लिए तैयार हो गए।
हालांकि, कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *