
जी.पी. दुबे
97210 711 75
वाह रे बिजली विभाग मजदूर के घर 2 महीने का बिल 2लाख 44 हजार का भेज दिया
बरेली 24 अगस्त 24.
बरेली में बिजली विभाग का बड़ा कारनामा सामने आया है |एक मजदूर के घर का बिजली बिल इतना आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो रहा है |
मजदूर के घर का दो महीने का बिजली बिल 6 लाख 44 हजार 799 रुपए आया है |
पूरा मामला बरेली के किला थाना क्षेत्र के रानी साहब फाटक का है | यहां एक मजदूर के घर का दो महीने का बिजली बिल 6 लाख 44 हजार 799 रुपए आया है |
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मजदूर के घर का बिजली बिल 20 हजार रुपए का आया था | शिकायत करने के बाद सही करने और कम करने की जगह बिल बढ़ा दिया गया |
बताया जा रहा है कि मजदूर के घर में न इनवर्टर है ओर न ही वॉशिंग मशीन है |
इसके बावजूद भारी-भरकम बिल भेजा जा रहा है |
पहले 400 से 500 रुपए का बिल आता था, लेकिन इस बार 6 लाख 44 हजार 799 रुपए का बिल आया है |
वही बेचारा मजदूर बिल सही करवाने के लिए लगातार चक्कर लगा रहा है और बिजली विभाग के जिम्मेदारों के कार्य पर जूँ भी नहीं रह रही है |



